फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूराकलां क्षेत्र के किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 07 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से तबाह पूराकलां क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को किसान नेता राजेश यादव पठारी की अगुवाई में तालबेहट में जमकर-प्रदर्शन किया। किसानों ने तीन घंटे सड़क जाम कर बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। जाम की सूचना पर मौके पर गए नायब तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा ने किसानों को काफी समझाया इसके बाद किसानों ने जाम खोला। बाद में डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र का किसान कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहा है। पिछले समय हुई बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर पूराकलां से ट्रैक्टरों से सवार होकर आए लगभग तीन सौ किसानों ने पूराकलां तिराहे से पैदल जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
 इसके बाद पेट्रोल पंप तिराहे पर सड़क जाम कर दी। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार सुबोध मणि और उपनिरीक्षक हाकिम सिंह मय पुलिस के मौके पर गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात को सूना।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने किसानों को मुआवजा दिलाने और गांव के कितने किसानों के नाम राहत सूची में है,
उनका सार्वजनिक करने और पूर्व लेखपाल विनोद कुमार दुबे द्वारा पट्टों के नाम पर की गई लाखों रुपये की लूट का पैसा किसानों को वापस कराने की मांग रखी गई।
जिस पर नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन द्वारा राहत राशि का पैसा आते ही पूराकलां के किसानों को राहत राशि दी जाएगी। पूर्व लेखपाल के द्वारा किए पट्टों की जांच चल रही है।
 इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों सड़क से हट गए। बाद में अधिकारियों किसानों की पूराकलां के नये लेखपाल से मुलाकात करवाई और लेखपाल से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें