फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंजाब मेल के इंजन से निकला धुआं, 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा इंजन मंगाकर रवाना की गई ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर डाउन रूट की पंजाब मेल एक्सप्रेस के आते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। इसे देखकर हड़कंप मच गया। ट्रेन के चालक ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम को दी। इस पर दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

मुंबई से फिरोजपुर की ओर जाने वाली पंजाबमेल मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से दोपहर में 1:15 बजे ललितपुर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर ठहरते ही इंजन से धुआं निकलने लगा। ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल को दी। स्टेशन अधीक्षक डीके चतुर्वेदी ने कंट्रोल से बात करके दैलवारा स्टेशन पर खड़े एक अन्य इंजन को मंगाया और पंजाबमेल के इंजन में जोड़कर उसे लगभग 45 मिनट बाद आगे के लिए रवाना किया गया। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंजाब मेल का इंजन फेल हो गया था। हालांकि, इससे अन्य रेल यातायात बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें