फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। साथी के साथ बाइक से अपनी सुसराल ग्राम कड़ेसराकलां जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने उपचार के लिए उसे सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात 7:30 बजे ललितपुर लक्ष्मीपुरा निवासी लक्ष्मन कुशवाहा (35) पुत्र हरीराम अपने साथी लालचंद्र (32) निवासी आजादपुरा ललितपुर के साथ बाइक से ग्राम कड़ेसराकलां अपनी सुसराल जा रहा था। हाईवे पर टेकरी कट के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने घायल लक्ष्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लालचंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सीएचसी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक के परिजनों को सांत्वना भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें