फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंजाब मेल साढ़े चार तो कुंभ मेला स्पेशल सात घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कुंभ से लौट रहीं कई ट्रेनें पांच से छह घंटे तक देरी से आईं। वहीं, बीना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सात घंटे देरी से आई। जबकि, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस दूसरे दिन आने की संभावना जताई गई। अहमदाबाद एक्सप्रेस भी ढाई घंटे से अधिक विलंब से आई।
शुक्रवार सुबह आने वाली बीना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद आई। इसके बाद बीना से प्रयागराज छिवकी जाने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:10 बजे के स्थान पर शाम 7:18 बजे ललितपुर आई। यात्रियों को दोपहर से शाम तक कुंभ जाने के लिए सवा सात घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से चलकर सुबह 10:25 बजे आने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को आई ही नहीं। जबकि, प्रयागराज से चलकर बीना जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:30 बजे ललितपुर आई। प्रयागराज से होकर आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। दोपहर में आने वाली डाउन रूट की पंजाबमेल एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब होकर दोपहर 12:50 बजे के स्थान पर शाम 5:01 बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें