फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में विद्युत विभाग की विभिन्न समस्याओं एवं अधिकारियों के तानाशाही रवैये और अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि विद्युत उभोक्ताओं के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक मीटर बहुत तेजी से भाग रहे हैं आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने की धमकी देकर उनका आर्थिक शोषण करते हैं। नए कनेक्शनों पर कई तरह के अतिरिक्त चार्ज भी लिए जाते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की अकर्मणता के कारण ट्रांसफार्मरों और लाइनों का उचित प्रकार से रखरखाव नहीं हो रहा जिसके कारण जनता को विद्युत कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। इस उमस भरी गर्मी में जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। कहा कि विद्युत लाइनों की गड़बड़ी और रखरखाव के शिकायत विंडो पर जिम्मेदार कर्मचारी नहीं बैठते है। शिकायत करने पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। कई बार शिकायत दर्ज करने वाले फोन पर भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग शीघ्र ही अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित करें अन्यथा की स्थिति में बु.वि.सेना उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य हो जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ सदस्य महेंद्र अग्निहोत्री , सुनील अग्रवाल , राजेंद्र गुप्ता , सुधेश नायक , हेमंत रोड़ा , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुंदेला , संजय त्रिवेदी , हरविंदर सलूजा , मुन्ना त्यागी , कदीर खां , नंदराम कुशवाहा, अशोक शिवाजी , आनंदमोहन दुबे , परवेज पठान ,डब्बू ड्राइवर , आरिफ , विनोद साहू ,जगदीश झा , हनुमत पहलवान , परवेज पठान , टिंकू सोनी , गौरव विश्वकर्मा , पुष्पेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें