संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चैत्र नवरात्र की पंचमी पर निषादराज की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
निषादराज जयंती पर जिला रायकवार समाज के तत्वावधान में शोभायात्रा रिसाला मंदिर से शुरू होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा, साई मंदिर, तुवन मंदिर आदि से होते हुए वापस रिसाला मंदिर पहुंची। इससे पहले रिसाला मंदिर में भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु सबसे आगे धर्म ध्वज लेकर और पीछे कई अखाड़े करतब दिखाते चल रहे थे। महिलाएं डीजे की धुन पर नाचती गाती व कुछ सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। बग्घियों पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित निषादराज के स्वरूप सवार थे। इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में काशीराम माते, मोहन मास्टर, गरीबदास, गरीबे माते सदर, तिजू माते, पप्पू गोविंद नगर, सोनू, शंकर छिल्ला आदि शामिल रहे। संचालन मुन्नालाल भगत ने किया।
इधर, मोहल्ला नेहरू नगर, स्टेशन क्षेत्र, चांदमारी स्थित शिव मंदिर पर भगवान भोलेशंकर का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद शिव मंदिर से डीजे की धुन पर निषादराज जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। घोड़े पर सवार श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लेकर और बग्गी पर भगवान के स्वरूप बैठे थे। भगवान के स्वरूपों का आरती उतारकर स्वागत किया गया। भगवान व केवट की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा जिला परिषद होते हुए वर्णी चौराहा, रिसाला हनुमान मंदिर पर पहुंची। े