ललितपुर-जाखलौन। इंद्र अखाड़ा मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में दक्ष प्रजापति जयंती पर सुंदरकांड पाठ व शोभायात्रा निकाली गई। समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
दक्ष प्रजापति की झांकी के साथ शोभायात्रा में युवाओं ने कलाबाजियों का प्रदर्शन किया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे चल रही थीं। बीच में दक्ष प्रजापति की झांकी थी। बाजार में व्यापारियों ने हलवा खीर वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई रामराजा मंदिर पहुंची। साहू समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। मंदिर में पूजन के बाद शोभायात्रा वापस इंद्र अखाड़ा पहुंची जहां संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने शिक्षा को शेरनी का दूध बताते हुए कहा कि जो इसे पिएगा, शेर के समान दहाड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोग पिछलग्गू न बनकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी करें। जिलाध्यक्ष बालकिशन प्रजापति ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को पढ़ने भेजें। वक्ताओं में महेंद्र सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद, सुरेश प्रकाश कौंते, पूरन प्रजापति अमित प्रजापति आदि रहे।
0000000
शोभायात्रा में घोड़ा बिदका : शोभायात्रा के प्रारंभ में एक घोड़े के अचानक बिदक जाने पर अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए व्यवधान पैदा हुआ, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने घोड़े को काबू में कर उसे अस्तबल में बंधवा दिया।
ये रहे मौजूद : मुख्य प्रबंधक कैलाश नांगल, राजकुमार प्रजापति, संतोष प्रजापति, सीताराम प्रजापति, कृष्ण प्रताप प्रजापति, अमित कुमार प्रजापति, सुधीर प्रजापति, ठाकुरदास प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।