फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी में मंदिर की दानपेटी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। तहसील कॉलोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर में शनिवार रात चोर दानपेटी उखाड़कर ले गए। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत तहसील कॉलोनी स्थित वैष्णो माता मंदिर से देर रात चोर दानपेटी उखाड़कर ले गए। रविवार सुबह जब लोगों ने देखा तो वे एकत्रित हो गए और इसकी सूचना कोतवाली में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों को मारुति शोरूम के पास टूटी हुई खाली दानपेटी मिली। पुलिस भी मौके पर पहुंची और टूटी पेटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी तहसील परिसर के हनुमान मंदिर से भी दानपेटी चोरी हुई थी, जिसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें