संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गठबंधन की राजनीति में कुछ सिद्धांतों को दूर रखना पड़ता है। यह बात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथस्तर पर कमेटी गठन की कार्ययोजना है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एनडीए को मजबूत किया जाएगा। उनकी पार्टी किसानों के लिए कार्य करती है, पश्चिम में चीनी मिल के लिए पार्टी ने लड़ाई लड़ी। गठबंधन में होने के कारण सरकार का विरोध नहीं करते, लेकिन जहां उचित होता है, सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जाता है। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव मनोज बुधौलिया, लियाकत अली, अशोक तिवारी, राजेश जैन, दीपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।