फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित न करने के आरोप में नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में 1497 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित न करने के मामले में प्राचार्य प्रो. राकेश नारायण द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने पूर्व उप कुलपति की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। उनके स्थान पर ओमप्रकाश शास्त्री को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है।
नेहरू महाविद्यालय में करीब दो सालों छात्रवृत्ति के फार्म अग्रसारित ने करने पर छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक जाती है। इस साल 1497 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रुक गई थी। छात्र-छात्राओं ने इस मामले में आंदोलन शुरू कर दिया और डीएम से लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिए। बीयू के उपकुलपति बीके सहगल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई। इसमें सेवानिवृत्त सम्परीक्षा अधिकारी उमेश द्विवेदी, महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विलास पटैरिया, उपप्रबंधक ह्रदयलाल लोधी और सदस्य अनूप ताम्रकार शामिल थे। सूत्रों के अनुसार 1497 छात्र छात्राओं को करीब 60 लाख की छात्रवृति नहीं मिल सकी। साथ ही शासन की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिला। वित्तीय अनियमितता और काम के प्रति लापरवाही भी पाई गई। इसके बाद कुलपति ने यह कार्रवाई की है। प्रबंध समिति ने ओपी शास्त्री को कार्यवाहक प्राचार्य बनाकर विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्मों को तत्काल फीड कराकर अग्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे प्रकरण में मैं अपना पक्ष प्रबंध समिति और कुलपति के समक्ष रखूंगा।
- प्रोफेसर राकेश नारायण द्विवेदी, निलंबित प्राचार्य
-
जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन करूंगा। अवकाश के दिन भी छात्र-छात्राओं का डाटा फीड कराया गया है। कोशिश रहेगी अब कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।
- ओपी शास्त्री, कार्यवाहक प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें