जिस पर वह अपने पति, सास-ससुर और देवर के साथ मंदिर पहुंची। जहां पुजारी ने उसके पति को रोककर महिला को दूर ले गया। शक होने पर पति पीछे-पीछे गया तो पुजारी उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी के चिल्लाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जिस पर पुजारी ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पुजारी इंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।