फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दामों में छूट से कृषि यंत्रों के बाजार में आई बहार, ट्रैक्टर खरीदने आ रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारों के बीच ट्रैक्टरों के दामों में छूट ने कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों के बाजार में नई जान डाल दी है। छूट का लाभ लेने के लिए किसान ट्रैक्टर एजेंसियों पर पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। कंपनियों की ओर से छूट के साथ आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। इससे ट्रैक्टरों की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए ट्रैक्टर एजेंसियों और कृषि यंत्रों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एजेंसी संचालकों ने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी है। कंपनियों के विशेष ऑफर किसानों को खरीदारी के लिए आकर्षित कर रहे हैं। इस तरह दीपावली से पहले ही कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों के बाजार में खरीदारी का उत्साह दिखाई देने लगा है। एजेंसी संचालकों को धनतेरस पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

फोटो 44
धनतेरस और दीपावली पर ट्रैक्टर खरीदने को लेकर किसानों में खासा उत्साह है। ट्रैक्टरों पर छूट मिल रही है। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से निश्चित उपहार और कूपन भी दिए जा रहे हैं। इससे किसान धनतेरस के मद्देनजर एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

रमाकांत तिवारी, ऑटोमोबाइल व्यापारी
-
फोटो 45
पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री करीब डेढ़ गुना तक पहुंच गई है। किसान छूट के साथ विभिन्न ऑफरों का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा लैपटॉप, डिनर सेट और अन्य आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। जिसका लाभ पाने किसानों का एजेंसियों पर पहुंचना शुरू हो गया है।
मोहित निरंजन, ऑटोमोबाइल व्यापारी

फोटो 46
त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी है। धनतेरस पर किसान खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। दामों में कम्पनी की ओर से छूट और ऑफरों से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। उम्मीद है कि इस सीजन अच्छी बिक्री होगी।
गौरव चौधरी, ऑटोमोबाइल व्यापारी
-
फोटो 47
पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार उठा है। किसान अपनी सुविधा और बजट के अनुसार ट्रैक्टर सहित कृषि यंत्रों की बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस एवं दीपावली पर अच्छी बिक्री का अनुमान है। कंपनी की ओर से किसानों को दामों में भारी छूट और आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अपूर्व जैन, ऑटोमोबाइल व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें