फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष बने संजय चौबे

Wed, 15 Jul 2015 01:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बार संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता संजय चौबे ने 196 मतों से जीत दर्ज की। जबकि, महामंत्री पद पर अधिवक्ता राजेश देवलिया को 13 मतों से जीत मिली।
विज्ञापन

बार संघ के चुनाव के लिए महीनों से की जा रही तैयारियों को मंगलवार को सारे कयासों पर विराम लग गया।

मंगलवार को सुबह नौ बजे से बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। दिन भर मतदान के बाद शाम को चार बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता संजय चौबे को सर्वाधिक 280 मत प्राप्त हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता रामसिंह कुशवाहा को 84 मत प्राप्त हुए। वहीं, तीसरे प्रत्याशी अधिवक्ता अशोक कुमार खत्री को मात्र तीन मत ही मिले। इसी तरह से महामंत्री पद पद अधिवक्ता राजेश देवलिया को 190 और अधिवक्ता विक्रम सिह ठाकुर को 177 मत प्राप्त हुए। शाम करीब पांच बजे मतों की गिनती समाप्त होने के साथ ही विजयी प्रत्याशी को फूलमालाओं से लाद दिया और ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों के साथ नगर परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके अलावा कार्यकारिणी के पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध तय हो गया था। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर शंभूदयाल शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) दो पद पर प्रीतम सिंह, प्रदीप कुमार अगरिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) एक पद पर सुरेंद्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष पद पर केदारनाथ पटेल, सहमंत्री तीन पद पर सहसचिव प्रशासन जगदीश प्रसाद, सहसचिव पुस्तकालय रामगोपाल अहिरवार, सहसचिव प्रकाशन हरिओम शरण नायक, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ छह पद पर अंकित जैन, केहर सिंह ठाकुर, घनश्याम वर्मा, दिनेश कुमार गोस्वामी, दीपक सक्सेना, नरेंद्र नारायण शर्मा, सदस्य कारिणी के कनिष्ठ छह पदों पर दर्शन सिंह बड़ौनिया, महेंद्र कुमार जैन, मनीष पस्तोर, रमेश चंद्र कुशवाहा, सुधीर कुमार निगम, शंकर सिंह और निरंजन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।



चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्तागण प्रकाश चंद्र लोहिया, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन के अलावा मनोहर सिंह ठाकुर, अशोक कुमार रिछारिया, ओमकार शरण गुप्ता, हरदयाल सिंह, जय कुमार समैया, संतोष गोयल, बहादुर अहिरवार, बिपिन बिहारी सक्सेना, महेंद्र स्वरूप सविता, कौस्तुभ चौबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें