फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में जुटाया सवा करोड़ रुपये का दान

Wed, 15 Jul 2015 01:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। श्री शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी एक बार फिर सुर्खियों में है। चयन समिति ने शिक्षक भर्ती के दौरान सफल अभ्यर्थियों से करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये दान के रूप में जुटाएं हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन



श्री शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी में पिछले दिनों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई। इस मौके पर चयन समिति ने साक्षात्कार के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों से एक करोड़ 30 लाख रुपये दान स्वरूप प्राप्त किए हैं। इससे कालेज संस्था एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इससे पहले अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा प्राप्त होने पर सुर्खियों में आई थी। उस दौरान प्रबंध तंत्र ने अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त करते ही शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया था। तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे अवैध ठहरा दिया था।


यही नहीं, दो बार साक्षात्कार भी स्थगित हुआ। हालांकि, तीसरी बार संस्था शिक्षक भर्ती का साक्षात्कार कराने में कामयाब रही। अब साक्षात्कार के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों से लिया गया दान चर्चा में है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा कि 30 जून को सफल नवनियुक्त शिक्षकों के साक्षात्कार के दौरान चयन समिति ने विद्यालय सुंदरीकरण के लिए करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये का दान हासिल किया है। जिसे प्रधानाचार्य खाते में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक से उस राशि को व्यय करने की अनुमति मांगी है।
इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने प्रधानाचार्य से जवाब-तलब किया है। इसमें कहा गया कि किस नियम के अंतर्गत दान लिया गया है और किस नियम के अंतर्गत दान के रूप में प्राप्त किए पैसे के व्यय की अनुमति मांगी जा रही है। इससे चयन समिति में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें