फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन तक पानी न गिरने से भी नहीं होगा खरीफ को नुकसान

विज्ञापन
डोंगरा खुर्द में खेतों में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार की सुबह से हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त मात्रा में नमी आ गई है। हालांकि, अधिक बारिश होने से करी तीन दिन तक बुवाई नहीं हो सकेगी। कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि दस दिन तक पानी नहीं गिरने से कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

लगातार हो रही बरसात से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। किसानों ने खरीफ की बुवाई शुरू कर दी है, लेकिन शनिवार को सुबह से ही हुई लगातार बारिश से पानी खेतों में भर गया है। अब किसानों को बुवाई के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना होगा। अधिक बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। कृषि विशेषज्ञ रामबिहारी निरंजन ने बताया कि बारिश होने से फसलों की उपज अच्छी होगी। शनिवार की बारिश पूरे जिले में हुई है या फिर जिन क्षेत्रों में हो गई है, अब दस दिनों तक बारिश नहीं होने से भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। रबी की फसल में केवल बुवाई के समय बारिश होने से नुकसान होता है, लेकिन खरीफ व जायद में नुकसान की संभावना नहीं है। आने वाले दो दिन में बारिश न होने पर किसान खेतों में बुवाई शुरू कर दें। समय से खरीफ की बुवाई से अच्छी पैदावार मिलती है। इसके अलावा रोगों के लगने की संभावनाएं कम रहती है। इससे किसान समय पर बुवाई शुरू कर उन्नत पैदावार ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें