फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से गुम हुई बिजली दो बजे हुई सुचारु

विज्ञापन
कैप्सन - बिजली लाइन को दुरुस्त करता कर्मचारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। पहले से बुरी तरह गड़बड़ बिजली और पानी की हालत मौसम की पहली बारिश के साथ और खराब हो गई है। शनिवार को सुबह से गुल हुई बिजली दोपहर दो बजे सुचारु हो सकी। वहीं, बिजली के अभाव में पानी की आपूर्ति ठप रही, इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी के समय पर्याप्त बिजली और पानी मुहैया कराने वाले दोनों विभाग अनलॉक-1 के लागू होते ही जनता को रुलाने लगे हैं। शनिवार की सुबह से ही बरसात होने लगी थी, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके कुछ घंटे बाद जब बिजली आपूर्ति की गई तो दो नंबर फीडर पर हाइवे के समीप रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इसके बाद नए बस स्टैंड पर रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिसे ठीक किया गया। बरसात ने इस दौरान काफी व्यवधान पैदा किया। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होने के बाद नगर की बिजली आपूर्ति दो बजे दोपहर में सुचारु की जा सकी। वहीं, बिजली नहीं मिल पाने की बात कहकर आए दिन अपना बचाव करने वाले जल संस्थान के कर्मचारियों को एक मौका मिल गया। परंतु, नगर की जनता को पानी और बिजली के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें