फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों से प्रभारी मंत्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के अधिकारियों से प्रभारी मंत्री नाराज
विज्ञापन

ललितपुर। राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद गिरीश चन्द्र यादव ने जनपद के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं कोरोना संक्रमण एवं उसके रोकथाम की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रभारी मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए योजना को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि कोविड की दूसरी लहर का प्रभाव जनपद में अब बहुत कम है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फण्ड से डीआरडीओ द्वारा लगाया जा रहा है। इसके अलावा सीएचसी तालबेहट में 100 बेड के लिए 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट शुगर डिपार्टमेंट द्वारा तथा सीएचसी महरौनी में 40 बेड के लिए 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट विधायक निधि से लगाया जा रहा है। कोरोना की तृतीय लहर की तैयारी के लिए जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक वार्ड एवं बच्चों के लिए पीकू तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्यमंत्री ने सीएचसी महरौनी तथा सांसद ने सीएचसी बार को गोद लिया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो लोग सक्षम हैं उन्हें सामाजिक, सामूहिक सहभागिता के आधार पर किसी न किसी सीएचसी/पीएचसी को गोद लेने की जरुरत हैं। इसमें उद्योग/स्वयंसेवी संस्थाएं व अन्य संगठनों को जोड़ा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में प्रतिदिन 5000 के सापेक्ष 7000 के ऊपर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी तैयारियां अभी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में हत्या के सभी मामलों में अनिवार्य कार्रवाई की गई है। अवैध खनन की समीक्षा के दौरान जिला खनन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 22 मामलों में कार्रवाई हुई, जिनमें मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
---
रीबोर नहीं कराए तो किए जाएं खाते सीज
ग्रामीण पेयजल योजना की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधान हैंडपंपों को रीबार नहीं करा रहे हैं, उनके खाते सीज किए जाए। यदि मेरे भ्रमण के दौरान हैंडपंप क्रियाशील नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमृत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने चांदमारी एवं नेहरुनगर के ओवरहेड टैंक को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
----
वितरित की मिनी किट
बैठक में प्रभारी मंत्री ने जनपद के 10 कृषकों धनीराम मैरतीकलां, निर्मल सिवनीखुर्द, ईश्वरदास नयागांव, मूलचन्द कुम्हेड़ी, लक्ष्मीकांत पारौन, कौशलकिशोर बमराना, अभिमन्यु सिमरधा, संदीप बबेले निवउआ, कौशल किशोर एवं प्रदीप कुमार को उड़द मिनी किट का वितरण किया। इसके अलावा सभी पार्षदों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल किट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें