फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा गांवों में 21 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। तेज हवाओं और बारिश के चलते रविवार को 33 केवी लाइन पर गाज गिरने से बिरधा उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। सारी रात पेट्रोलिंग के बाद सोमवार शाम करीब 3.30 बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
बिरधा पावर हाउस अंतर्गत सभी सातों फीडरों के करीब एक सैकड़ा गांव में करीब 21 घंटे के बाद भी आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीण को कहना है रविवार को शाम 5 बजे से सप्लाई ठप हो गई है। बिरधा पावर हाउस पर कल्यानपुरा से बिजली आती है बारिश और तेज हवाओं के चलने से रास्ते में कई जगह इंसुलेटर खराब हो गए थे जिस कारण रविवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। पूरी रात कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की। सोमवार को शाम करीब 3.30 बजे लाइन ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000

वर्जन
33 केवी की लाइन पर बिजली गिरने से कई खंभों के इंसुलेटर ब्लास्ट हो गए थे जिस कारण बिजली आपूर्ति बंद रही, लाइन ठीक करने के बाद सोमवार को शाम करीब 3.30 बजे 33 केवी चालू हो सकी है।-चंद्रप्रकाश, अवर अभियंता बिरधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें