फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराबी पुत्र से परेशान पिता ने एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शराबी पुत्र से परेशान होकर एक पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी मोहन पुत्र हज्जू कुशवाहा ने बताया कि वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका छोटा बेटा शराब पीकर गांव में उत्पात करता है। परिजनों से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता है। बुरी-बुरी गालियां देता है। मना करने पर आत्महत्या करने की धमकी देता है। कई बार समझाया किन्तु वह अभी भी गांव-घर में सभी को परेशान करता है। पीडि़त पिता ने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें