फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Wed, 18 Nov 2026 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। रबी की फसल की बुवाई की तैयारियों के बीच किसानों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली की अनियमित आपूर्ति और कम वोल्टेज एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों में समय पर पलेवा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

किसान निजी खर्च पर सौर पंप और डीजल इंजन का उपयोग कर खेतों में पलेवा कर रहे हैं। उनका कहना है कि रबी की बुवाई से पहले खेतों में पलेवा आवश्यक है। बिजली की समस्या के कारण नलकूपों से पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई बार बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि मोटर नहीं चल पाती। इससे किसानों को खेत तैयार करने में कठिनाई हो रही है। इस समस्या के कारण किसानों ने अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने से भी दूरी बना ली है। वे डीजल खरीदकर इंजन चला रहे हैं या सौर पंप से पानी पहुंचा रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

अस्थायी कनेक्शनों में कमी
बांसी बिजली उपकेंद्र के आंकड़े अस्थायी कनेक्शन लेने वाले किसानों की संख्या में कमी दर्शाते हैं। पिछली अवधि में उपकेंद्र से लगभग 700 अस्थायी बिजली कनेक्शन लिए गए थे। इस अवधि में अब तक केवल 250 किसानों ने ही कनेक्शन लिए हैं। यह पिछली अवधि की तुलना में अस्थायी कनेक्शन लेने वाले किसानों की संख्या में बड़ी गिरावट है। किसान रामनारायण नायक ने कर्ज लेकर सोलर पैनल लगवाया, जबकि भोगीराम मिश्र डीजल खरीदकर पंप से पलेवा कर रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन



सिंचाई के लिए दस घंटे बिजली देने का सैड्यूल है, उसी हिसाब से बिजली दी जा रही है। बांसी बिजली घर से अधिक दूरी और ओवरलोड के कारण लो वोल्टेज की समस्या है। बार में बनने वाले बिजली घर के लिए कल्याणपुरा से पच्चीस किलोमीटर का सर्वे पूरा हो गया है, बिजली घर बनने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा-सुमित सुनौरिया,अवर अभियंता उपकेंद्र-बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें