फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पहुुंची पोलिंग पार्टी

Sun, 26 Nov 2017 01:22 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
polling person - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के मतदान कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर के कुल 51 मतदान केंद्रों से अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर वेबकास्टिंग एवं अति संवेदनशील केंद्रों की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी मतदान केंद्रों की निगरानी होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चौदह उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, छब्बीस वार्डों में भी बड़ी संख्या में सभासद पद के प्रत्याशी हैं। कहीं त्रिकोणीय तो कहीं आमने-सामने का मुकाबला होने के आसार हैं। शनिवार को सुबह से चुनाव पर लगे कर्मचारी पहुंचने लगे थे। इस दौरान कर्मचारी अपनी पार्टी संख्या जानने के लिए काफी उत्सुक दिखे। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह भी समय से मौके पर अमरपुर गल्ला मंडी पहुंच गए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। इस दौरान कर्मचारी अपने हाथों में मतपेटी व मतदान संबंधी सामग्री साथ लिए दिखाई दिए। दोपहर होते-होते सभी मतदान केंद्रों पर पार्टियां पहुंच गई थीं। यहां कर्मचारियों ने अध्यक्ष, पार्षद पद के मतपत्रों की गिनती की। पुरुष व महिला की लाइन के लिए तख्तियां टांगी। इसके अलावा उन्होंने पोलिंग संख्या के हिसाब से मतदाताओं की सूची चस्पा की। पुलिस बल भी अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटा रहा।
ये हैं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
भाजपा से रजनी साहू, सपा से संध्या सुड़ेले, बसपा से आशा जड़िया, कांग्रेस से यशोधरा राजे, आप से रेखा पटैरिया, निर्दलीय कमला देवी, वंदना जैन, विनीता डोडवानी, अलका जैन, रेखा देवी, द्रोपती, ज्ञानबाई, शबनम बानो, रुकमणी देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहेंगे मतपत्र
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का मतपत्र हरा, सभासद पद का गुलाबी मतपत्र होगा। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष का सफेद व सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।
नगरीय पंचायत पर एक नजर
तालबेहट नगर पंचायत के बारह वार्डों में 5 मतदान केंद्रों में से एक केंद्र अति संवेदनशील प्लस, दो केंद्र अति संवेदनशील, एक अति संवेदनशील, एक सामान्य, महरौनी के दस वार्डों में छह मतदान केंद्रों में से एक अति संवेदनशील प्लस, एक अति संवेदनशील, तीन सामान्य, पाली के दस वार्डों में एक अति संवेदनशील, एक संवेदनशील, दो सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें