फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में पकड़ी गई भारी मात्रा में थर्माकोल व प्लास्टिक

Mon, 05 Nov 2018 01:30 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। एसडीएम सदर व सीओ नगर की छापेमारी में सावरकर चौक स्थित एक दुकान पर बड़ी मात्रा में थर्माकोल की थाली व प्लास्टिक के गिलास पकड़े गए। वहीं, दुकानदार से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के मौके पर दुकानदारों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल खुलकर प्रारंभ कर दिया है। इस सूचना को पाकर एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा व सीओ नगर हिमांशु गौरव ने सावरकर चौक स्थित चर्चित मावा की दुकान के ऊपर बनी दुकान से करीब ढाई क्विंटल थर्माकोल की थाली व प्लास्टिक के गिलास पकड़े गए। जिस पर दुकानदार से करीब पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, खाद्य विभाग ने मावा के दो नमून भी भरे। एक नमूना रावतयाना में मावा की दुकान से भरा गया तो दूसरा नमूना सावरकरचौक स्थित दुकान से लिया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें