फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क की खोज में पुलिस की तीन टीमें मध्यप्रदेश रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा से बीते दो मार्च को 13 वर्षीय तनिष्क राजपूत गायब हो गया था। जिसका अपहरण का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया था, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका है। जिसके चलते अब कोतवाली पुलिस ने तीन टीमों को मध्य प्रदेश के बीना, भोपाल, इंदौर और खंडवा भेजा है। फिलहाल पुलिस ने हर ओर से तनिष्क की खोज के प्रयास में तेजी ला दी है, वहीं विभिन्न संगठन भी तनिष्क की खोज के लिए ज्ञापन दे रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी तनिष्क राजपूूत पुत्र अजय राजपूत के गायब होने पर उसके परिजनों द्वारा एक व्यापारी के बेटे पर आरोप लगाते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है, जबकि पुलिस लगातार तनिष्क के सुरक्षित होने की बात कर रही है। इसी मामले में विभिन्न संगठनों द्वारा भी लगातार तनिष्क की खोजबीन के लिए ज्ञापन दिए जा रहे हैं। आंदोलन तक किए गए, लेकिन अभी तक पुलिस तनिष्क का कोई पता नहीं लगा सकी है। हालांकि अब कोतवाली पुलिस ने अब मध्य प्रदेश के बीन, खंडवा, भोपाल, इंदौर और अशोकनगर में भी तनिष्क के होने की आशंका पर टीमों को भेजा गया है। साथ में उसके परिजनों को भी भेजा है, ताकि कहीं भी दिखने पर परिजन तत्काल उसे पहचान सकें।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री गंधर्व सिंह लोधी ने एसपी को ज्ञापन देकर तनिष्क के खोजबीन की मांग की है और बताया कि बीते 16 मार्च को घंटाघर पर परिजनों द्वारा अनशन की कार्रवाई स्थगित किए जाने के लिए सीओ सिटी द्वारा किए प्रयास व छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में चार-पांच दिन का समय दिए जाने की बात कही थी। जिस पर अनशन स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें