फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टीम पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस पर चोरी का मामला जबरन कबूलने का दबाव बनाने को लेकर मारपीट करने व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएम, राज्यमंत्री, डीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम बंगरिया निवासी कमलेश पुत्र रतनलाल ने शिकायती पत्र में बताया कि बीते एक अप्रैल को दो व्यक्ति सादा कपड़ों में उसके गांव के एक व्यक्ति को लेकर आए और सीसी रोड पर खड़ी एक गाड़ी में उसे जबरन बैठा लिया। जिसके बाद वह गाड़ी सीधी बिरधा चौकी ले गए। उन्होंने वहां खुद को पुलिस की एक टीम बताया और उससे कहने लगे कि तुमने चोरी की है, जिस पर उसने मना किया कि उसने कोई चोरी नहीं की। आरोप है कि चोरी न कबूल करने पर सभी ने उसकी लात घूसों व बेल्टों से मारपीट की फिर उसे गाड़ी में बैठाकर कचनौंदा चौकी ले गए और वहां भी चोरी की बात मनवाने का प्रयास करने और थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी जेब से 700 रुपये भी छीन लिए। चोरी की बात नहीं मानने पर धमकी भी दी। जब उसने बात नहीं मानी तो उसे कचनौंदा चौकी में छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद कचनौंदा चौकी की पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में मुख्यमंत्री से आरोपी पुलिस टीम पर कार्रवाई की मांग की है।
बार क्षेत्र में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एसओजी टीम ने उक्त व्यक्ति को बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें