मड़ावरा (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम में नामांकन पत्र जमा करने की तारीख नजदीक आने के चलते नामांकन पत्र खरीदे जाने की गति दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। विकासखंड मड़ावरा में नामांकन पत्र बिक्री के पांचवें दिन विभिन्न पदों के लिए रिकॉर्ड 248 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
शुक्रवार को मड़ावरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 16, बीडीसी के लिए 10 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 09 नामांकन पत्र खरीदे गए। सौंरई न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 08 और पंचायत सदस्य के लिए 04 नामांकन पत्र खरीदे गए। धौरीसागर न्यायपंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 14, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 07 और पंचायत सदस्य के लिए 05 नामांकन पत्र खरीदे गए। न्याय पंचायत गिदवाहा में प्रधान के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 16 एवं पंचायत सदस्य के लिए 05 नामांकन पत्र खरीदे गए। न्याय पंचायत पारौल में प्रधान पद के लिए 13, बीडीसी के लिए 08 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 06 नामांकन खरीदे गए। न्याय पंचायत नाराहट में ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 35, बीडीसी के लिए 15 और पंचायत सदस्य के लिए 01 नामांकन पत्र खरीदा गया। गौना न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 24, बीडीसी के लिए 09 और पंचायत सदस्य के लिए मात्र 01 नामांकन खरीदा गया। शुक्रवार को कुल बिके 248 नामांकन पत्रों में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 144, बीडीसी के लिए 73 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 31 नामांकन पत्र खरीदे गए।
सातवें दिन बिके 171 नामांकन फार्म
तालबेहट। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म बिक्री के सातवें दिन शुक्रवार तक ग्राम प्रधान के 455, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 282 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 134 फार्म बिकें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन का समय नजदीक आते ही क्षेत्र में सक्रिय राजनीतिकों में जोश तेज हो गया है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का पद इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण क्षेत्र के कई दिग्गज राजनीतिक छुपे रुस्तम अपनी तैयारी करने में जुट गए हैं। इसके चलते वह अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने में जुट गए है। जिसके चलते क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के नामांकन फार्म भी खूब खरीदे जा रहे है। विकास खंड के लिपिक अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि सातवें दिन ग्राम प्रधान पद के आरक्षित 81 और अनारक्षित 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्रमश: 43 और18 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 17 और 5 नामांकन फार्म बिके।
पांच गुनी कीमत में मिल रहा स्टांप
तालबेहट। पंचायत चुनाव में अपना भाग्य अजमा रहे उम्मीदवारों को स्टांप विक्रेता जमकर लूट रहे है। नामांकन में लगने वाला दस रुपये का स्टांप पेपर इस समय तहसील में चार से पांच गुनी कीमत में और ई स्टांप तीन से चार गुनी कीमत में खुले आम बेंचा जा रहा है। वहीं, जानकारी के बाद अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए है। लोगों ने इस लूट पर रोक लगाने केे ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
पति-पत्नी में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से किया जाए मुक्त
ललितपुर। यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 में दंपति कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए आदेश जारी किया गया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने जनपद के ऐसे प्रभावित शिक्षक/शिक्षिकाओं से आयोग के पत्र की प्रति संलग्न करते हुए अपना प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को देने की अपील की है।