फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा... स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे पुलिस बल व राजकीय रेलवे पुलिस तैयारियों में जुटी है। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में विशेष चौकसी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे भगदड़ जैसी घटना न हो सके।
यहां परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। 17 व 18 फरवरी को यह परीक्षा निर्धारित है। अधिकांश परीक्षार्थी ट्रेनों से आते हैं और उनके लौटते समय स्टेशन पर भीड़ जमा हो जाती है। आरपीएफ थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सभी प्वाइंट पर विशेष टुकड़ी तैनात की जाएगी। वहीं, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश जारी किए हैं, ट्रेनों में सुरक्षा के अलावा स्टेशन पर विशेष बल की तैनाती की जाएगी, जिससे कहीं अफरातफरी न हो। मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस परीक्षा को देखते हुए विशेष सुरक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं। ट्रेनों व स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती होगी। साथ ही सभी सुरक्षा बिंदुओं पर ध्यान रखा जाएगा।
विपुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें