निर्माणधीन भवनो का निरीक्षण करते आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी नियोजन/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुलिस लाइन रिजर्व में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को देखा।
निरीक्षण में बताया कि प्रदेश पुलिस आवास निर्माण इकाई, कानपुर द्वारा पुलिस लाइन में 24 महिलाकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, 100 पुरुषकर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य चतुर्थ तल स्ट्रक्चर तक एवं पंचम तल पर आरसीसी छत का कार्य पूर्ण है। इसके अलावा ट्राजिट हॉस्टल (जी2) का निर्माण प्रथम ब्लॉक स्ट्रक्चर तक पूर्ण एवं दूसरे ब्लॉक में पंचम तल स्ट्रक्चर पूर्ण है। इस कार्य के लिए 2463 लाख की प्रशासनिक एवं 1403.89 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि आवासों के निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। शासन द्वारा निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।