सीसीटीवी कैमरे खंगालकर संदिग्धों को किया चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गणेश मंदिर में चांदी के दो छत्र चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर संदिग्धों को चिह्नित किया।
कस्बा जखौरा क्षेत्र के गणेशपुरा स्थित गणेश मंदिर में शनिवार की रात चोरी हुई थी। चोर यहां से गणेश मूर्ति के करीब 150 ग्राम वजन के दो छत्र चोरी कर ले गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए थे। जखौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। श्रद्धालु रमाशंकर चौबे ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।