फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को विकसित और शिक्षित बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने कहा कि राजनीति में आने का मकसद ललितपुर को विकसित और शिक्षित बनाना है। मौका मिला तो जनता की मानकों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। वह शनिवार को ग्रामीण अंचलों में पहुंचे और डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसंपर्क कर रहे बसपा प्रत्याशी गुड्डू राजा ने कहा कि विकास के दावे तो किए जाते रहे लेकिन हकीकत क्षेत्र में देखने को मिल रही है कि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, सड़कें बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि विकसित ललितपुर और शिक्षित ललितपुर बनाने का हमारा संकल्प है। इन्हीं संकल्पों को पूरा करने के लिए जनता के बीच में आया हूं। उन्होंने जाखलौन क्षेत्र के महेशपुरा, बम्हौरी भेलवारा, मैरतीकलां, बेसरा, उत्तमधाना, कुमरौला, बिजलौन, जामुनधाना, चीराकोड़ा, जमुनिया, सगोरिया, जाखलौन, सैपुरा, कुचदों, देवगढ़, बारौद, ऐरा, बरौद दो, आलापुर, पड़ोरिया, जीरोंन, बरखेरा, पिपरिया, नुनावली, नयागांव, बरदेही, दावनी में जनसंपर्क किया।
इस दौरान उनके साथ अमरपाल सिंह बुंदेला, चाली राजा, पप्पू अहिरवार, आशीष सराफ, सतेंद्र परमार, कल्लू बबेले, रोहित पटेरिया, अमर विश्कर्मा, हन्नु अहिरबार, देवेंद्र कुमार रजक नया गांव प्रधान, राजेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र वरदेही, पूरन लाल वंशकार, अजय पाठक, विजय राजपूत, डॉ. विनोद राजपूत, रामकिशोर मुखिया, गोलू राजपूत, राहुल राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें