फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बसों में छत पर बिठाकर यात्रियों की जान से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा/ललितपुर। निजी बस चालक नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। यात्रियों को गेट व पीछे लटकाकर सफर करा रहे हैं। यही नहीं, जब हाईवे पर हाईटेंशन तार झूल रहे हैं, तब भी जान से खिलवाड़ कर छत पर बिठाकर यात्रा करा रहे हैं।
ब्लॉक बिरधा स्थित हाईवे पर बस चालक पैसों की भूख के चलते यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सफर करा रहे हैं। ललितपुर से गौना तक हाईवे के कई स्थानों पर हाईटेंशन तार झूल रहे हैं। कुछ नीचे आ गए हैं, जो किसी भी दिन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हालत यह है कि बस में गेट पर सवारियां लटक रही हैं। पीछे जाल पर भी सवारी बैठा लेते हैं। यही नहीं छत पर भी सवारियां बैठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्षमता से कई गुना सवारियां ढो रहे
निजी बसों में 52 यात्रियों को बिठाने की क्षमता होती है। इसके मुकाबले 80 से 100 सवारियों को सफर करा रहे हैं। कई यात्रियों को खड़ाकर ले जा रहे हैं। छत पर भी 25 से 30 सवारियों को बिठा रहे हैं। अंदर बसों में महिलाओं व वृद्धजन और बच्चों को सफर करने में परेशानी हो रही है।
-
बिरधा हाईवे पर बसों में छत पर सवारियों को बैठाकर सफर कराने की जानकारी हुई है। चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी।-लिली चौधरी, यात्रीकर अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें