फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में 21 से 23 नवंबर तक होनी है 21वीं नेशनल मास्टर चैंपियनशिप, दो का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले अरविंद और वंशीलाल का चयन किया गया है। अरविंद जिला पंचायत राज विभाग में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। वह अपने आयु वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 21वीं नेशनल मास्टर चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक गाचीबोली हैदराबाद में होना है। इसमें जनपद के नदीपुरा निवासी तथा पंचायत राज विभाग ग्राम पंचायत निवाहो (विकास खंड जखौरा) में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार अपने आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उनका नेशनल स्विमिंग मंच पर दूसरा मुकाबला होगा। इसके लिए वह लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक, 200 मीटर फ्री स्टाइल, 400 मीटर फ्री स्टाइल में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में एक अन्य प्रतिभागी शहर के रहने वाले वंशीलाल भी हिस्सा लेंगे। वह 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों, ग्राम पंचायत निवाहो के ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें