फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरई ने सुनौरी को सात रन से हराकर जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
कैप्सन - विजेता टीम को कप प्रदान करते अतिथि - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। विकासखंड के ग्राम सुनौरी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम पिपरई की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सुनौरी की टीम को सात रन से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग इलेवन पिपरई की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में बेधड़क क्रिकेट क्लब सुनौरी की टीम 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 117 रन ही बना सकी। इस तरह पिपरई ने सुनौरी की टीम को सात रन से हरा दिया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रामविलास एवं कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी प्रसाद यादव और गिरीश अगरिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टिंकू सक्सेना को 50 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच तथा रूपेंद्र यादव को मैन ऑफ द प्रतियोगिता का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर अरविंद राजपूत एवं रोहित गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें