ललितपुर/ तालबेहट। बृहस्पतिवार को कोविड वैक्सीन टीकाकरण का तृतीय चरण संपन्न हुआ। इसमें आठ स्थानों पर 1,400 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 990 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह 65 फीसदी टीकाकरण का कार्य किया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। शुरूआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 4,080 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिनका चरणवार टीकाकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में आठ स्वास्थ्य इकाइयों पर टीकाकरण का कार्य किया गया, जिसमें जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में एक-एक सत्र लगाए गए। सभी ब्लाक स्तर पर स्थित स्वास्थ्य इकाइयों में दो-दो सत्रों में वैक्सीन के डोज लगाए गए। टीकाकरण में जिला अस्पताल में एक सत्र में 67 व जिला महिला अस्पताल में 52 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में 180, बार में 171, मड़ावरा में 143, महरौनी में 106 लाभार्थियों को टीका लगाए गए। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में 139 व जखौरा में 132 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन के डोज लगाए गए। आठ केंद्रों पर 990 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाए गए। इसमें 65 फीसदी टीकाकरण किया गया।
तालबेहट में कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में नब्बे फीसदी टीकाकरण हुआ। सुबह से ही टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भारी उत्साह था। इस बार 200 के सापेक्ष 180 लाभार्थियों ने स्वेच्छा से टीकाकरण कराया। इसमें पांच पुरुष थे। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुुकेश दुबे, डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. सौरभ तिवारी, मंजू कुशवाहा, सुषमा सचान आदि मौजूद रहे।
-------
अब तक 1,708 को लगा टीका
कोविड वैक्सीन के पहले चरण के टीकाकरण में 245 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में 473 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। अब तृतीय चरण में 990 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया है। अभी 50 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
-----
आठ टीकाकरण केंद्रों पर 14 सत्रों में 990 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया गया।
- डा. हुसैन खांन
नोडल अधिकारी
मड़ावरा सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन लगाती एएनएम।- फोटो : LALITPUR
जिला अस्पताल में टीकाकरण के पूर्व सूची से स्वास्थ्य कर्मी का सत्यापन करती कर्मचारी।- फोटो : LALITPUR