फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू नगर में चार माह से चोक पड़ी पानी की पाइप लाइन

विज्ञापन
नेहरू नगर में खराब हैंडपंप की जांच करते जल संस्थान के कर्मी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला नेहरू नगर रेलवे अस्पताल के पीछे मां कात्यायनी माता मंदिर के पास चार माह से पानी की पाइपलाइन चोक पड़ी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। लोगों ने कहा कि पाइपलाइन चोक होने से क्षेत्र के 100 घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया कि छत्रपाल यादव के घर के सामने एवं मनीष कुमार के घर के पास चार महीने से पानी की पाइपलाइन चोक पड़ी हुई है। इससे चार महीने से बसुरयाना मोहल्ले व आसपास के क्षेत्र के नलों से सुबह पानी नहीं आ रहा है, जिससे यहां के निवासियों को दिन-दिन भर दूर हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जिस गली में पाइपलाइन चोक है, उस गली में चार महीने पहले आरसीसी रोड डाला गया है। मोहल्लेवासियों ने अपर जिलाधिकारी व जल संस्थान के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा है। गर्मियों में मोहल्ला नेहरू नगर में पानी का भीषण संकट हो जाता है। उधर, प्रार्थना पत्र देने के बाद जल संस्थान के अवर अभियंता राहुल कुमार, जल संस्थान के लक्ष्मन बाबू नेहरू नगर पहुंचे। जिन स्थान पर चार महीने से पानी की पाइप लाइन चोक पड़ी हुई थी, उन स्थानों पर मौके पर जाकर देखा। इस पर मोहहल्लेवासियों को आश्वासन दिया गया कि चोक पड़ी पाइपलाइन को बहुत जल्द ठीक कराया जाएगा।
-----
सही कराया खराब हैंडपंप
मुहल्ले में शौकत अली के घर के सामने हैंडपंप टूटा पड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने अवर अभियंता से की। उन्होंने गली में क्षतिग्रस्त हैंडपंप को देखने के बाद सही कराया। इस मौके पर यूनिस खान, मूलचन्द, प्रेमलाल, हेमन्त कुमार, विकाश, संजय नगेले, किशनलाल, पप्पू , इमरान, शौकत अली, अमन, इरसाद, नासिर खान, महेंद्र नगेले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें