फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में स्तंभ तोड़ने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। मध्यप्रदेश में जबलपुर नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन कीर्ति स्तंभ को तोड़ने के विरोध में जैन समाज में आक्रोश है। शनिवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद को सौंपे ज्ञापन में दिगंबर जैन पंचायत के सतेंद्र सिंघई ने बताया कि जबलपुर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन संयम कीर्ति स्तंभ बुलडोजर से तहस- नहस कर दिया गया। इससे जैन समाज में आक्रोश है। संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज केवल जैन समाज के ही नहीं, अपितु संपूर्ण देश के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनकी दीक्षा के 50 वें संयमोत्सव वर्ष पर देश भर में स्थान- स्थान पर नगर पालिका/ नगर निगम की स्वीकृति के बाद जैन समाज द्वारा कीर्ति स्तंभ बनाए गए हैं। लेकिन, जबलपुर जो जैन समाज की हृदय स्थली है, वहां पर नगर निगम द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के संयम कीर्ति स्तंभ तोड़ कर जैन समाज के लोगों की भावनाओं का आहत किया है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत महरौनी और जैन सौशल ग्रुप के प्रमोद सिंघई ,आशीष मोदी, देवेंद्र, ग्राम प्रधान राजीव वाजपेई, प्रवीण सिंघई, संजीव सिंघई, जिनेश मलैया, राजा चौधरी, राजेश खिमलासा, गौरव, आशू पारौल, अरहंत कठरया, शुभम मोदी, आशीष बड़कुल, सौरभ सिंघई, अंशुल, सामंत भायजी, राजदीप, संजय सिंघई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें