संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना पाली-जाखलौन क्षेत्र सीमा पर स्थित ग्राम पनया में पिकअप वाहन से सवारियां लेकर गए चालक की हालत बिगड़ने से चालक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के जिला सागर के बांसा, हाल कस्बा पाली निवासी रामप्रसाद (45) कस्बा पाली में टपरे में रहता था। बीते रोज बृहस्पतिवार को दोपहर में श्रद्धालुओं को लेकर पास के ग्राम पनया में धार्मिक स्थान पर गया था। बृहस्पतिवार को ही दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे जब वह लघुशंका के लिए गया, तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और बेसुध होकर गिर पड़ा। पिकअप वाहन में गए श्रद्धालुओं व आसपास के लोगों ने देखा और जब तक उसे वापस लाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गई थी। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटा और एक बेटी है। बताया गया कि रामू की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। पाली में ही उसका भाई प्रकाश भी कुछ दूर रहता था।