संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। ललितपुर-महरौनी मार्ग पर सिलावन पावर हाउस के सामने बृहस्पतिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिससे बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सुबह 9 बजे के दौरान पिकअप महरौनी से ललितपुर की ओर जा रही थी। सिलावन पावर हाउस के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति में थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे विद्युत खंभों से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे टूट गए और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त खंभों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है ताकि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था जल्द बहाल की जा सके।