फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगाध श्रद्धा के साथ हुआ मुनिद्वय का पिच्छि परिवर्तन

विज्ञापन
पिच्छि परिवर्तन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के अटा जैन मंदिर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री सुप्रभसागर महाराज और मुनिश्री प्रणतसागर महाराज का पिच्छी परिवर्तन हुआ। पिच्छी को ड्रोन द्वारा आकाश मार्ग से मंच तक लाया गया। मुनिश्री ने सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांति धारा, मुनि का पूजन आदि प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय निशांत भैया टीकमगढ़, ब्रह्मचारी राकेश भैया आगरा व मनीष संजू ने विधि विधान से संपन्न कराया। पिच्छी परिवर्तन की शुरूआत अनवेश जैन व शुभम जैन के मंगलाचरण से हुई। अंशिका, अनु जैन और अशिता ग्रुप ने पिच्छी के महत्व को रेखांकित करती लघु नाटिका भक्ति नृत्य के साथ प्रस्तुत कर मन मोह लिया। त्याग और संयम की साधना को अंगीकार करने वाले श्रद्धालुओं को नई पिच्छिका देने व पुरानी पिच्छी लेने का अवसर प्राप्त हुआ। एक-एक साधु की पिच्छिका मुनिश्री को भेंट करवाई गई। मुनिश्री विनिश्चल सागर ने अपने हाथों से पिच्छी भेंट की। इससे पूर्व दोनों पिच्छी को ड्रोन द्वारा आकाश मार्ग से भक्तिसंगीत के साथ मंच तक लाया गया। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन डॉ. सुनील संचय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें