फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त डूब रहे व्यक्ति को बचाने कूदा अधेड़, मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
महरौनी। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत जामनी नदी के मुड़िया घाट पर नहाते समय डूबते व्यक्ति को बचाने गए गांव के एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। जबकि, नहाने गया व्यक्ति किसी तरह बच निकला, जिसको परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम भौंरट निवासी चिंतावन ( 55) पुत्र हरदास अहिरवार जामनी नदी के मुड़िया घाट पर बुधवार को नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा। नदी किनारे अपनी भैंसें चरा रहे अठईं (50) पुत्र दौलत अहिरवार ने चिंतावन को डूबते देखा तो उसे बचाने के लिए कपड़े और जूते पहने ही नदी में कूद पड़ा और नदी के किनारे के पेड़ों की पानी में फैली जड़ों में फंसकर डूब गया। उधर, चिंतावन किसी तरह बाहर निकल आया। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अठई के शव को बाहर निकलवाया।
कोतवाल अलमा अहिरवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अठईं के तीन पुत्र केहर, कालू, राहुल और दो बेटियां क्रांति तथा राम देवी हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें