फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार सवार भागे

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर बुधवार को हर्षपुर के मजरा साठिया के समीप कार के बाइक से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली के अंतर्गत ग्राम धमकना निवासी सुरेंद्र झा के रूप में हुई। युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी। उधर, कार सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम धमकना निवासी सुरेंद्र झा (26) पुत्र रामचरन बाइक से हर्षपुर के मजरा साठिया जा रहा था। उसने जैसे ही साठिया के समीप बने कट से अपनी बाइक को मोड़ा, उसी समय ललितपुर से झांसी की ओर तेज गति से जा रही कार से उसकी टक्कर हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और घायल सुरेन्द्र को तत्काल सीएचसी तालबेहट भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार सवार लोग मौके से वाहन छोड़कर भाग गए। सुरेंद्र की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी भावना और परिवार का रो-रोकर बुुरा हाल है। इससे पूरे गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें