फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में मानसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
sport.jpg - फोटो : sport.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। लायंस क्लब ललितपुर गौरव द्वारा जमील सर स्पोर्ट्स एकेडमी के सहयोग से चार दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रवि श्रीवास्तव ने फीता काटकर, शटल से टॉस कराया। उद्घाटन मैच बालिका अंडर-13 वर्ष में अर्शिका खान व निशा कुशवाहा के मध्य खेला गया, जिसमें 11-03, 11-08 अंक से सीधे सेटों में अर्शिका खान ने जीन हासिल की। बालक अंडर- 09 वर्ष में शान उल्ला व फैजान खान के बीच मैच खेला गया, जिसमें शान उल्ला ने जीत हासिल की। बालिका अंडर-16 में मानसी यादव व महिमा के मध्य मैच हुआ, जिसमें मानसी यादव ने महिमा को 11-07, 10-11, 11-08 अंक के तीन सेट खेलकर जीत हासिल की। इस दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी फीरोज डायमंड, क्रिकेट खिलाड़ी प्रमोद चौबे, अध्यक्ष आजम वेग, जितेंद्र कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका जीशान, सुरभि पटेल व आरती कुशवाहा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें