फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लेने के बाद युवक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में एक कोरोना संदिग्ध युवक की मौत हो गई । इसे 22 मई को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती करया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण इसका कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अब तक उसकी जांच रिपोर्ट न आने से लोगों की सांसें अटकीं हैं कि मृतक की रिपोर्ट पाजिटिव आती है या निगेटिव।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 21 मई को जिले के एक गांव का निवासी युवक झांसी से आकर अपने निवास गांव न जाकर नईबस्ती क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर रुक गया था। 22 मई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, उसे सांस में तकलीफ हो रही थी। इस कारण सैंपल लेने के बाद उसे शनिवार को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया, लेकिन, रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
जिले में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 41 सैंपल लिए गए। मृतक के परिवारीजनों को ग्राम रौंड़ा में मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अब तक कुल 1208 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से अब तक 1139 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें एक कोरोना पॉजीटिव था, जबकि 1138 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन

इस पर शव को कोरोना की रिपोर्ट आने तक सुरक्षित रख लिया गया है। एहतियात के तौर पर मृतक के परिवारीजनों को ग्राम रौंड़ा स्थित मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। मोहल्ला नई बस्ती क्षेत्र को सील करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें