फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों में चढ़ने के लिए जूझते नजर आए लोग, महिलाओं व बच्चों को अधिक परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबमेल, झेलम, समता और छत्तीसगढ़ व साबरमती एक्सप्रेस में रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली पर ट्रेनें फुल चल रही हैं। झांसी जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सोमवार को झेलम एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस समेत अधिकांश ट्रेनें फुल रहीं। इससे महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशान होना पड़ा।
होली मनाने के लिए लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में सोमवार को अधिकांश ट्रेनों में काफी अधिक भीड़ रही। अप रूट की ट्रेनों में दक्षिण एक्सप्रेस, पठानकोट, कुशीनगर, साबरमती, पजाबमेल, समता, पातालकोट, महामना एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में यात्रियों को ठूंसकर यात्रा करनी पड़ी। वहीं, डाउन रूट की ट्रेनों में भी छत्तीसगढ़, पंजाबमेल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, वहीं, लखनऊ, गोरखपुर की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेनें ठसाठस भरी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर ललितपुर स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस के स्लीपर और जनरल कोच ठसाठस भरे हुए थे। कई यात्री तो ट्रेन के चलने के बाद भी दरवाजे पर लटके हुए थे, जो अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। कई लोगों ने तो ट्रेन ही छोड़ दी और दूसरी ट्रेन के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर बैठे रहे।
विज्ञापन



आज और कल दो दिन नहीं चलेंगी निजी बसें, ट्रेनों का ही सहारा
होलिका दहन के बाद अगले दिन बसें मंगलवार और परमा के दिन बुधवार को भी नहीं चलेंगी। इसके बाद भाई दूज के दिन पूजन के बाद बसाें का संचालन किया जाएगा। ऐसे में इस बार निजी बसें दो दिन तक विभिन्न रूटों पर नहीं चलेंगी। इसके चलते, लोगों को ट्रेनों का ही सहारा रहेगा लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लोगों को आने जाने में परेशान होना पड़ेगा। हालांकि, ललितपुर से लखनऊ, ललितपुर से कानपुर के लिए एक-एक और ललितपुर से झांसी के लिए दो बसों का संचालन होता रहेगा। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें