फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी पर भी मरीजों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां, जल्द खुलेंगे जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मरीजों को सस्ती दवाइयां मिल सकेंगी। छह सीएचसी पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारियां चल रही हैं। कंपनी ने स्थान निर्धारित कर लिए हैं। लाइसेंस समेत अन्य प्रकियाएं चल रही हैं। दवाइयों का आर्डर लगा दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जुलाई माह के अंत तक मरीजों को दवाइयां मुहैया हो सकेंगी।
जिले में अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को सस्ती दवाइयों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बाहर से महंगी दवाइयां खरीदना पड़ रही थीं। लेकिन अब ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी। अनुबंधित कंपनी ने छह सीएचसी पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए स्थान निर्धारित कर लिया है। लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दवाइयाें की डिमांड भी लगा दी गई है। दवाइयां उपलब्ध होते ही संचालन शुरू कराया जाएगा। जुलाई माह के अंत तक सभी सीएचसी पर दवाइयां मिलना शुरू होंगी।
विज्ञापन

-
30 से 80 फीसदी सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाइयां
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों पर मरीजों को 30 से 80 फीसदी कम दरों पर दवाइयां मिलेंगी। इससे निर्धन मरीजों को भी राहत मिलेगी। साथ ही नियमित दवाइयां ले रहे शुगर, बीपी व अन्य बीमारियों के मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी। उनकी दवाइयाें का बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन

-
सीएचसी पर मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैंं। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जुलाई माह के अंत तक संचालन शुरू होगा। - डा. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें