फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पढ़ेंगे आधुनिक तकनीक और डिजिटल उपकरणों से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 38 विद्यालयों में विकसित होगी आईसीटी लैब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र अब आधुनिक और डिजिटल उपकरणों से पढ़ाई करेंगे। जिले के 38 परिषदीय विद्यालयों में इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब बनाई जाएगी। इन विद्यालयों में लैब बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर के साथ ही सभी जरूरी फर्नीचर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ में विद्यालयों को निजी कान्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के साथ अब आईसीटी (इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलाजी) लैब विकसित की जाएगी। इसके लिए शासन ने जनपद के 38 विद्यालयों को चयनित किया है। आईसीटी लैब में कंप्यूटर, उपकरण और फर्नीचर सहित अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आईसीटी लैब में नियमित रूप से बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक जानकारियां दी जाएंगी। कंप्यूटर चलाना सिखाया जाएगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि आईसीटी लैब के लिए चयनित विद्यालयों में लैब विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। लैब के विकसित होने से छात्रों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल उपकरणों से शिक्षा मिलेगी। जिसका लाभ बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें