फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग नहीं खुलने से सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

Fri, 22 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल नागरिकों व प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के मुख्य बाजार में तमाम मार्केट में पार्किंग स्थल बने हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है। इस कारण गाड़ियां सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन


घंटाघर के पास नगर पालिका का कार्यालय है। यह कार्यालय डा. शादीलाल कांपलेक्स में बना है। यह शहर का सबसे बड़े कांपलेक्स है, जिसमें 53 बड़ी दुकानें हैं। द्वितीय तल पर नगर पालिका का कार्यालय संचालित होता है। इस कांपलेक्स की चंद दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें संचालित होने लगी हैं।

यहां के दुकानदारों की मोटरसाइकिल, ग्राहकों की मोटरसाइकिल, कार्यालय कर्मियों और कार्यालय में आने वाले नागरिकों की मोटरसाइकिल करीब 200 से अधिक मोटरसाइकिलों का जमावड़ा कार्यालय परिसर में रहता है। इसके अलावा कारें खड़ी होती हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका ने मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए कांपलेक्स के बेसमेंट में पार्किंग स्थल बनाया है, लेकिन विभाग की उदासीनता ही कहेंगे कि पार्किंग स्थल बने हुए करीब आठ वर्ष बीत गए हैं, पर यहां ठीक तरह से आठ सप्ताह भी पार्किंग नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं, घंटाघर के आसपास व्यावसायिक भवन बने हुए हैं,

जिसमें पार्किंग की सुविधा है। लेकिन, वहां पर पार्किंग को नजर अंदाज किया जा रहा है और गाड़ियां सड़क पर पार्क हो रही हैं। एक समस्या वाहन चालकों की है। वह जल्दबाजी में पार्किंग में गाड़ी रखना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यदि पालिका सख्ती बरते तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।  

पार्किंग बेसमेंट में पालिका ने जड़ा ताला
नगर पालिका शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने की बजाए, पार्किंग स्थल में ताला डालकर समस्या बढ़ा रही है। कांपलेक्स में स्थित दुकानदारों, नपा कर्मियों व कार्यालय आने-जाने वाले नागरिकों के वाहन पार्किंग बंद होने के कारण कार्यालय के बाहर और सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे कांपलेक्स के भीतर आने-जाने वालों व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है।

पार्किंग द्वार बना मूत्रालय
डा. शादीलाल कांपलेक्स के बेसमेंट में बना पार्किंग स्थल बंद है। सुरक्षा व रखरखाव के अभाव में स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों ने पार्किंग स्थल के द्वार को मूत्रालय बना लिया है। आवारा जानवर भी यहां आकर बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं, रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही यहां पर अराजकतत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है।

पार्किंग शुल्क वसूले नपा
कांपलेक्स के आसपास सैकड़ों दुकानें हैं, जिनके पास वाहन पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पालिका किसी कर्मचारी को तैनात करके बाहरी दुकानदारों का मासिक पार्किंग शुल्क निर्धारित करके पार्किंग शुल्क वसूल सकती है। इससे बाजार में दुकानदारों की पार्किंग समस्या दूर होगी है तथा पार्किंग शुल्क से वसूली गई राशि को पार्किंग स्थल के रखरखाव व सुरक्षा पर खर्च किया जा सकता है।

नगर पालिका की पार्किंग खुली है, लेकिन कोई उसमें गाड़ी नहीं रखता है। इस कारण समस्या आ रही है। जागरूकता की कमी के कारण कोई इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। इसको लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल
अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें