फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के लिए 294, पंचायत सदस्य के लिए 127 ने किया नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। स्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों द्वारा 294 पर्चे दाखिल किए। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने 127 नामांकन पत्राें को जमा किया है। विकास खंड की कुल 56 ग्राम पंचायतों में से 52 पंचायतों से ही प्रधान पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों को जमा किया है।
विज्ञापन


दो ग्राम पंचायतें मनकुंआ (बैजपुर) व बड़ौरा से एक भी उम्मीदवार ने पहले दिन नामांकन पत्र नहीं भरे हैं। वहीं दो ग्राम पंचायतें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होने से कोई प्रत्याशी मैदान में नही आ सका। इन दोनों पंचायतों से एक एक भी प्रधान पद के फार्म नही खरीदें गये। रिटर्निंग आर्फीसर अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के भागरीथ यादव ने बताया कि चुनावीं प्रक्रिया को सुविधा जनक तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है। विकास खण्ड अधिकारी शीला देवी के निर्देशन में प्रत्याशियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है।
   
एडीओ पंचायत त्रिलोकीनाथ अग्रवाल ने बताया कि बबीना विकास खंड की कुल 56 ग्राम पंचायतों के लिये पहले दिन के नामांकन में प्रधान पदों के उम्मीदवारों में बबीना (रूरल) से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों को जमा किया है, जिसमें रेनू यादव पत्नी अरविंद, सुषमा यादव पत्नी अरविंद, भारती पत्नी हंसराज, शारदा पत्नी दीनदयाल, सुनीता पत्नी मुकेश, सरोज पत्नी राकेश कुमार ने पर्चे दाखिल किये हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पुरा से 7 उम्मीदवारों, पृथ्वीपुर नयाखेड़ा से 11, लहरठकुरपुरा से 3, ठकुरपुरा से 4, रसीना से 10, सिमिरिया से 4 , मानपुर से 3, रसोई पंचायत से वर्तमान प्रधान गुलाब सिंह यादव व रोशन राजपूत, बलबान सिंह ने पर्चे दाखिल किये हैं। ग्राम पंचायत घिसौली से 2, बघौरा से 8, गुआवली से 12, हीरापुर से 2, बुड़पुरा से 7, खैलार से 15, सिमरावारी से 28, सैंयर पंचायत से पूर्व प्रधान कामता प्रसाद यादव, लखपत, जगदीश सिंह यादव वर्तमान प्रधान,

ऊधम सिंह ने पर्चे दाखिल किये हैं। ग्राम पंचायत डंगारिया रूंद से 4, खजराहा खुर्द से 2, खजराहा बुर्जुग से 11, सफा से 3, बैदौरा से 3, बसाई से 2, खैरा से 1, किल्चुवारा खुर्द से 5, मुरारी पंचायत से विनोद, नितेन्द्र, सुमित चौबे, सुरेश भार्गव वर्तमान प्रधान, नीरज ने पर्चे दाखिल किये है ग्राम पंचायत सरवां से 6 नें, चमरआ से 7 नें, गुढ़ा से 2 ने, अठौंदना से 4 नें, बलोरा से 10 नें, रूंदबलौरा से 6 नें, पठारी से 2 नें, रक्सा पंचायत से वर्तमान प्रधान की धर्मपत्नी शोभा मिश्रा व रेखा, त्रिवेणी, रामसखी, मालती ने पर्चे दाखिल किये है ग्राम पंचायत डोमागोर से 4 नें,

ढिकौली से 4 नें सिजवाहा से 7 नें, पालीपहाड़ी से 5 नें, पुनावलीकलां से 9 नें, राजापुर से 5, बाजना से 6, अमरपुर से 6, इमिलिया से 7 नें, बरूआपुरा पंचायत से वर्तमान प्रधान जगभान सिंह यादव की धर्मपत्नी किशोरी देवी यादव व रश्मि, मीरा, ममता ने पर्चे दाखिल किये है। ग्राम पंचायत बछौनी से 5 , डगरबाहा से 6 नें, सुकुवां से 2 ने, खाड़ी से 2 नें, गेवरा से 2 नें, कोटखेरा से 5 नें, बमेर से 6 ने परासई से 2 नें नामांकन पर्चे दाखिल किये है। वहीं सबसे ज्यादा नामांकन ग्राम पंचायत सिमरावारी से 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किये हैं। वहीं, खैलार पंचायत से 15 उम्मीदवारों ने पर्चे भरें हैं जबकि खैरा पंचायत से पहले दिन के नामांकन में 1 ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है।

वहीं, दिग्गज प्रधान में चर्चित जगभान सिंह यादव बरूआपुरा के परिवार में आजादी से लेकर अबतक प्रधान पद है पंचायत गठन के शुरूआत में जगभान सिंह ने नाना उसके बाद उनकी माताजी फिर जगभान सिंह अब उनकी धर्मपत्नी किशोरी देवी चुनावी समर में है। वहीं रक्सा पंचायत से सबसे लोकप्रिय प्रधान वर्तमान प्रधान अशोक मिश्रा की धर्म पत्नी मैदान में है। वहीं कांटे के मुकाबले में पहचान बना चुकी पंचायत सैंयर से पूर्व प्रधान कामता प्रसाद यादव व उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीश सिंह यादव फिर आमने समाने चुनावी जंग को रोचक बना रहे है।

वहीं बबीना रूरल ग्राम पंचायत से अचानक चुनावी समर में पर्चा दाखिल करने वाले गुवावली के वर्तमान प्रधान चंदन सिंह यादव की पुत्र बधू के मैदान में आ जाने से प्रधानी का मुकाबला रोचक हो गया है। विकास खण्ड की कई ऐसी पंचायतें है जिसमें कई प्रधान लगातार चार बार से प्रधान है जो कल पर्चे दाखिल करेगें।

रक्सा प्रधान अशोक मिश्रा का नामांकन जुलूस भारी भीड़ के साथ चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान ब्लाक कार्यालय के कर्मचारियों में महेन्द्र सिंह यादव लेखाकार, प्रवेश राजपूत ग्राम पंचायत अधिकारी, रामप्रकाश बुधौलिया, जितेन्द्र साहू ग्राम पंचायत अधिकारी, अरविन्द वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी चुनावी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें