फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित सीटों पर अपना सिक्का जमाना चाहते हैं पूर्व जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। आरक्षण के अनुसार ग्राम पंचायत की सीटें तय कर दी गई हैं। लेकिन, गांव के रसूखदारों के आगे आरक्षित वर्ग के लोगों का मर्जी से उम्मीदवार बन पाना बहुत कठिन है। यही कारण है कि ऐसे लोगों की तलाश शुरू हो गई है, जो रिमोट की तरह काम करें।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों की स्थिति ऐसी बन गई है कि कुछ चुनिंदा जनप्रतिनिधि अपने मनमाफिक उम्मीदवार पंचायत चुनाव मैदान में उतारना चाह रहे हैं, ताकि सत्ता की चाबी उनके हाथ में रहे। सर्वाधिक जोर आरक्षित महिला सीटों को लेकर है। जनप्रतिनिधि उन्हीं सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने की रणनीति बना रहे हैं, जिन पर वे अपना सिक्का जमा सकें। भले ही शिक्षितों की जमात बढ़ रही हो, लेकिन अधिकांश महिलाएं बहुत कम पढ़ी- लिखी हैं। इसका भी जनप्रतिनिधि आंकलन कर रहे हैं। उच्च शिक्षा का राग अलापने वाले जनप्रतिनिधि खुद प्रधान पद की महिला उम्मीदवार कम पढ़ी- लिखी चाहते हैं, ताकि उनसे अपने मन मुताबिक काम करा सकें। 140 महिला सीटों में से 50 से अधिक ऐसी सीटें हैं, जहां सीधी टक्कर होगी। बहुत सी ग्राम पंचायतों में सामान्य सीटों पर रसूखदारों के माध्यम से दूसरे लोगों पर दबाव बनवाया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ कोई चुनाव मैदान में सामने न आए और निर्विरोध निर्वाचन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें