मड़ावरा/ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं है। नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों ने 36 नामांकन पत्र खरीदे गए। अधिसूचना जारी होते ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था। इसके चलते संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर लीं थी। नामांकन पत्र के पहले दिन ही प्रत्याशी पर्चा खरीदने पहुंचे। इनमें मड़ावरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन, बीडीसी के लिये दो व ग्राम पंचायत सदस्य के छह व सौंरई न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए चार, पंचायत सदस्य के 11, बीडीसी के लिए कोई भी नामांकन नहीं खरीदा गया। धौरीसागर न्यायपंचायत में तीन ग्राम प्रधान के लिण् खरीदे गये। शेष पदों के लिये कोई भी नामांकन नहीं खरीदा गया है। न्याय पंचायत गिदवाहा में प्रधान के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गये और अन्य पदों के लिये कोई भी नामांकन नहीं खरीदा गया। न्याय पंचायत पारौल में प्रधान पद का मात्र एक नामांकन पत्र खरीदा गया। इसके अलावा किसी भी पद के लिए नामांकन पत्र नहीं खरीदे गए। न्याय पंचायत नाराहट में प्रधान पद के लिए दो नामांकन, बीडीसी को एक नामांकन पत्र खरीदा गया। वहीं, गौना न्याय पंचायत में किसी भी पद के लिये कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। मड़ावरा ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री में सर्प्रथम मड़ावरा के पूर्व प्रधान सुरेश साहू द्वारा खरीदा गया। नामांकन पत्रों की बिक्री में प्रभारी एडीओ पंचायत कमलेश रिछारिया, इरफान रहमानी, कालूराम सेन, हरवंश, बहादुर, नरेंद्र, रफीक खान, सुनील कुमार, रामबाबू करनसिंह यादव समेत नामित तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवकों विशेष सहयोग रहा।
नामांकन पत्र में लगाने होंगे यह दस्तावेज
आरक्षित जाति के उम्मीदवार को जाति प्रमाण पत्र, नाम सहित स्वप्रमाणित मतदाता सूची, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत द्वारा प्रदत्त अदेय प्रमाणपत्र, उम्मीदवार व प्रस्तावक की फोटोग्राफ, आधार संख्या व मतदाता पहचान पत्र, शपथपत्र, जमानत राशि बैंक चालान या नगद जमा कर रसीद संख्या 385 संलग्न करना होगी।
यह है पंचायत चुनाव का शुल्क
पद - शुल्क - जमानत राशि - खर्च
ग्राम पंचायत सदस्य - 150 रुपये - 500 रुपये - 10000 हजार रुपये
ग्राम प्रधान - 300 रुपये - 2000 रुपये - 75000 हजार रुपये
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 300 रुपये - 2000 रुपये - 75000 हजार रुपये
जिला पंचायत सदस्य - 500 रुपये - 4000 रुपये - 150000 लाख रुपये