फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सुरक्षा को दौड़ते रहे एसपी, डीएम

विज्ञापन
जखौरा के प्राथमिक विद्यालय खुरा में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार व एस? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह से ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए डीएम व एसपी ने अधिकांश मतदान केंद्रों में पहुंचकर अनावश्यक बैठे लोगों को मतदान केंद्रों से दूर भगाया ताकि अव्यवस्था न फैले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने सोमवार को जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जखौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुरा, प्राथमिक विद्यालय सुनौरा, प्राथमिक विद्यालय रायपुर, प्राथमिक विद्यालय जखौरा नंबर दो, मनगुवां समेत तमाम मतदान पहुंचकर मतदान कर रहे लोगों को मास्क लगाने और दूरी का पालन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्रों के कर्मचारियों से भी मतदान ठीक से होने के बारे में जानकारी ली। वहीं मतदान केंद्रों पर आसपास मौजूद अनावश्यक खड़े लोगों से मतदान करने के संबंध में जानकारी ली और अनावश्यक खड़े होने पर सुरक्षा कर्मियों को ऐसे लोगों को दो सौ मीटर दूर करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़े केंद्र जहां चार या पांच बूथ थे वहां इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया था। कंट्रोल रूम में मिलने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यदि कहीं भी कोई भी गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया है और सभी केंद्रों की जानकारी जुटाई है।

पोलिंग बूथ पर वोटिंग का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें